कक्षा ५ हिंदी · पहली इकाई

७. बधाई कार्ड

कक्षा ५ हिंदी पाठ ७ 'बधाई कार्ड' पर आधारित प्रश्न-उत्तर — कार्ड बनाने की सामग्री, विधि और संदेश लेखन। महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक मंडळ (सुलभभारती)।

Advertisement

पाठ का परिचय : यह एक रचनात्मक (Creative) पाठ है। इसमें विद्यार्थियों को अपने हाथों से सुंदर ‘बधाई कार्ड’ (Greeting Card) बनाना और उस पर उचित शब्दों में संदेश लिखना सिखाया गया है।

अभ्यास (स्वाध्याय)

१बधाई कार्ड बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है?

बधाई कार्ड बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है —

कागज पुरानी साड़ी की लेस टिकलियाँ रंगीन काँच के छोटे-छोटे टुकड़े कैंची गोंद
२बधाई कार्ड बनाने की कृति (विधि) स्पष्ट करो।

बधाई कार्ड बनाने की कृति इस प्रकार है —

१. सबसे पहले, बधाई कार्ड के लिए आवश्यक आकार में कागज को काटो।
२. उसके बाद, पुरानी साड़ी की लेस को काटकर कागज के चारों किनारों में चिपकाओ।
३. कार्ड को आकर्षक बनाने के लिए टिकलियों और काँच के छोटे-छोटे टुकड़ों को उचित जगहों पर चिपकाओ।
४. फिर स्केच पेन से विविध रंगों की सजावट करो।
५. अंत में, बीच की खाली जगह में सुंदर अक्षरों में बधाई का संदेश लिखो।

Advertisement

३पाठ में दिए गए बधाई कार्ड में किसे और क्या संदेश लिखा गया है?

पाठ में दिए गए बधाई कार्ड में दादा जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई है। संदेश इस प्रकार लिखा गया है —

पूज्य दादा जी,
सादर प्रणाम ।

जन्मदिन की बधाई !

आपका/आपकी प्रिय पोता/पोती,
स्वप्निल/मेघा

४बड़ों और छोटों को पत्र या कार्ड लिखते समय किन अभिवादन शब्दों का प्रयोग करना चाहिए?

कार्ड या पत्र लिखते समय उम्र के अनुसार निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए —

संबंधअभिवादन / संबोधन शब्द
बड़ों के लिए (दादा, दादी, माता, पिता, गुरुजन आदि)प्रणाम, नमस्कार, नमस्ते
छोटों के लिए (भाई, बहन, मित्र आदि)आशीष, स्नेह, प्यार

कक्षा में करने योग्य कृति